Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सी जी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने फायर मॉक ड्रिल कर सीखी आत्मरक्षा

सी जी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने फायर मॉक ड्रिल कर  सीखी आत्मरक्षा
देवास। शहर की जानी-मानी शिक्षण संस्था सीजी ट्यूटोरियल्स जहां पर विद्यार्थी इंजीनियरिंग व मेडिकल परीक्षा की तैयारी के साथ अपनी आत्मरक्षा के गुण भी सीखते हैं। संस्थान पर फायर एस्केप लेडर यानी अग्नि सुरक्षा सीढ़ी लगाई गई है, जिससे आपातकालीन स्थिति में विद्यार्थियों को निर्गम के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सके। फायर एजुकेशन के संबंध में  विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को फायर एक्सपर्ट की मौजूदगी में एक मॉक ड्रिल कराई गई। जिसमें विद्यार्थियों को आग से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही अग्निशमन यंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। फायर अलार्म बजने पर सभी विद्यार्थी अपनी कक्षा से बाहर आए और  अग्नि सुरक्षा सीढ़ी से बिल्डिंग के बाहर आए। संस्था की बिल्डिंग खाली होने में 16 मिनट का समय लगा संस्था पर विभिन्न अग्निशामक यंत्र लगाए गए है और विद्यार्थियों को  एबीसी टाइप, मल्टीपरपज पाउडर बेस्ड अग्निशमन यंत्र , फोम बेस्ड व कार्बन डाइऑक्साइड बेस्ड यंत्र के उपयोग के बारे में जानकारी दी। संस्था के संचालक आशीष गुप्ता ने बताया बिजली मीटर के ऊपर फायर एग्जीक्यूशंस बाल लगाई गई है जिससे मीटर में आग लगने पर वह अपने आप ही फूट जाती है और आग बुझ जाती है। संस्था द्वारा वर्ष में दो बार फायर मॉक ड्रिल कराई जाती  है। ऐसे कई आयोजन संस्था पर होते हैं जिससे विद्यार्थी किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक, व्यापारिक व संस्कारिक ज्ञान भी प्राप्त करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...