Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घायल श्रमिकों का हाल जानने अमलतास अस्पताल पहुंचे -घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घायल श्रमिकों का हाल जानने अमलतास अस्पताल पहुंचे
---------------
घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली
     देवास 15 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना का त्वरित संज्ञान लिया है।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमलतास अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों का हाल जाना। उन्होंने सभी घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल प्रबंधन को दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है, प्रत्येक पीड़ित को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
     इस हृदय विदारक दुर्घटना में जिन श्रमिकों की असामयिक मृत्यु हुई है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के शोकाकुल परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।
     टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी भी तरह के अवैध संचालन की गहनता से पड़ताल की जाएगी। इसके लिए उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
      इस दौरान सोनकच्‍छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, श्री रायसिंह सैंधव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।
     ज्ञात है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल राहत, बचाव और घायलों के उपचार के लिए वरिष्‍ठ अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्‍होंने उप मुख्‍यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए ताकि मौके पर राहत और प्रशासनिक समन्वय को तेजी से संभाला जा सके।
 
 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...