देवास। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हॉजी हारून शेख, हज के सफर पर रवाना हो रहे हैं। इस मौके पर देवास कांग्रेस परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, वरिष्ठ नेता गुरूचरण सिंह सलूजा, सुजीत सांगते, प्रवक्ता हारिस गजधर, रोशन रायकवार, रूपेश कल्याणे, पूर्व पार्षद परवेज़ शेख, सलीम शेख सर, इमरान शेख, करिश्मा शेख आदि मौजूद रहे।

0 Comments