देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने वर्ल्ड किड्स एथलेटिक्स डे मनाया
देवास। प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं देवास जिला एथलेटिक्स संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 30 से 35 बच्चों ने प्रतिनिधित्व कर वर्ल्ड किड्स एथलेटिक्स दिवस के महत्व को समझा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी सेना गडरिया, राष्ट्रीय खिलाड़ी जावेद पठान, देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षक जितेंद्र गोस्वामी, निरंजन यादव उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नयन कुंदर प्रथम स्थान, पीयूष धनगर द्वितीय स्थान एवं असर सिंह ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अवंतिका शुक्ला, द्वितीय स्थान अंकिता मंडल एवं तृतीय स्थान प्रियल ठाकुर रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार के रूप में टी-शर्ट वितरित की जाएगी। एसोसिएशन द्वारा सभी खिलाड़ियों को स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई जिससे बच्चों में अधिक उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनिल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार राजीव श्रीवास्तव ने माना।

0 Comments