Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला देवास की मासिक बैठक संपन्न

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला देवास की मासिक बैठक संपन्न
देवास। सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला देवास की मासिक बैठक 4 मई को वरिष्ठ नागरिक संस्था के तत्वावधान में संपन्न हुई। मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पी.एन.तिवारी, जिला संरक्षक विजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सुभाष लांबोरे द्वारा मार्गदर्शन दिया गया तथा उपस्थित सदस्यों की समस्याओं का निराकरण किया गया। सर्वप्रथम 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पी.एन.तिवारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि छटे एवं सातवें वेतनमान का बकाया एरियर भी शासन देने को तैयार है। शिक्षक सदस्यों द्वारा उन्हें चतुर्थ समयमान वेतनमान में भुगतान में विलंब का उल्लेख किया गया। 30 जून एवं 31 दिसम्बर के शासन द्वारा स्वीकृत वेतनवृद्धि के भुगतान नहीं होने पर भी विभागों के प्रति नाराजगी जाहिर की गई। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सुभाष लाम्बोरे द्वारा सभी सदस्यों से उनकी समस्याओं को लिखित में अवगत कराने हेतु कहा गया जिससे विभाग से संपर्क कर उचित एवं शीघ्र कार्यवाही करवाने का प्रयत्न किया जा सके। पश्चात नवीन आजीवन सदस्य मनीषा शास्त्री का पेंशनर महासंघ द्वारा सम्मान किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला देवास द्वारा दिये गये निर्देशानुसार देवास तहसील का गठन किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, सचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश नागर मनोनीत हुए। तहसील अध्यक्ष श्री सोलंकी द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया जाकर जिलाध्यक्ष श्री लाम्बोरे द्वारा अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर शिवनारायण कारपेंटर, राजेन्द्र सोलंकी, मीना खत्री, कुसुम मेहरा, मनीषा शास्त्री, मंजुला दुबे, मोहनदास बैरागी, प्रदीप खोचे, चिंतामण पटेल, मनोहर पटेल, किरण पांडे, मनीषा अकोलकर, सुभाष चौधरी, कन्हैयालाल यादव, श्याम सुंदर चतुर्वेदी, आशा गुप्ता, अशोक कुमावत, रजनी कुमावत, अनंत चिखले, छगनलाल पिपलोदिया, अशोक दर्शे आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन देवकरण शर्मा ने किया तथा आभार अशोक शर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...