Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में दलित मुद्दों पर मंथन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में दलित मुद्दों पर मंथन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

देवास। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार जी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में धीरज कल्याणे, आदेश शहर अध्यक्ष, कांग्रेस एससी विभाग, देवास भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी विभाग राजेन्द्र पाल गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सीडबल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, सुरेन्द्र चौधरी एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेशभर में दलित समाज के साथ हो रही घटनाओं, अन्याय एवं उनके ज्वलंत मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण शिविर में संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का दृढ़ निश्चय किया गया। यह शिविर संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...