Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महेेश सोशल ग्रुप द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत

महेेश सोशल ग्रुप द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत
देवास। माहेश्वरी समाज देवास के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मूंदड़ा ने बताया कि महेश सोशल ग्रुप द्वारा समाज के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश मुरलीधर भूतड़ा का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री मूंदड़ा ने बताया कि महेश सोशल ग्रुप पिछले 31 वर्षों से बिना किसी भेदभाव के समाजसेवा एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन निरंतर शानदार तरीके से करता आ रहा है। इस अवसर पर कैलाश डागा, राजेंद्र मूंदड़ा, सतीश परवाल, श्रीधर महेश्वरी, अशोक तोतला, रमेश डागा, दिनेश बी. भूतड़ा, ओम परवाल, उमा डागा, सुमन मूंदड़ा, गिरिजा महेश्वरी, अंजू तोतला, मंजू भूतड़ा, विजयलक्ष्मी भूतड़ा एवं सुशीला परवाल सहित उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
साथ ही समाज अध्यक्ष से निवेदन किया गया कि वे समाज को तन, मन और धन से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करें। सभी सदस्यों ने उन्हें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...