उज्जैन किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिला बदर करना लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश-श्री विश्वजीत चौहान
देवास: किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक जाट पर विद्वेषतापूर्ण राजनीतिक दबाव के चलते जिला बदर की कार्रवाई किए जाने के विरोध में सोमवार को उज्जैन में विशाल रैली एवं कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया,देवास से किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में उज्जैन पहुंचे किसान,इस अवसर पर उपस्थित किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सरकार आज कांग्रेस के सक्रिय और जनता की आवाज उठाने वाले कांग्रेस पदाधिकारी पर जिला बदर की कार्रवाई कर रही है जो की पूर्ण रूप से प्रजातंत्र में जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है जब तक अशोक जाट को न्याय नहीं मिलता, तब तक सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस आंदोलन में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी,सुसनेर विधायक भेरूसिंह बापू ,विधायक दिनेश जैन बॉस,पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट सहित हजारों किसान साथी और कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

0 Comments