Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न
देवास। संपर्क ,सहयोग ,संस्कार ,सेवा एवं समर्पण के भाव से समाजसेवी एवं जनकल्याण कार्याे को करने वाली प्रमुख राष्ट्रीय संस्था भारत विकास परिषद की देवास शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह 10 मई को स्थानीय रामाश्रय पैराडाइज में रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवास के ही वरिष्ठ समाज सेवी कमल बरडिया उपस्थित रहे साथ ही भारत विकास परिषद के रीजनल संगठन सचिव सुनील लवंगिकर विशेष अतिथि के रूप में एवं ,शपथ दिलाने के लिए प्रांतीय कोषाध्यक्ष चिराग शाह उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में प्रसिका राठौर द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर मीना राव द्वारा स्वागत भाषण के साथ-साथ 2025- 26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सुरेश डसानिया ने अध्यक्ष एवं हेमंत वर्मा ने सचिव तथा कीर्ति चव्हाण ने कोषाध्यक्ष पद के लिए 202627 का दायित्व ग्रहण किया। यह दायित्व उन्हें शपथ अधिकारी के रूप में उपस्थित चिराग शाह दिलवाया। कार्यकारिणी ने भी दायित्व ग्रहण किया। विक्रम आप्टे, उपाध्यक्ष श्रीमती अंतिम अग्रवाल, नेत्रदान प्रमुख तथा श्रीमती दीपिका गर्ग महिला प्रमुख, गोपाल पंडित सहसचिव के साथ-साथ 12 अन्य सदस्यों ने कार्यकारिणी में दायित्व ग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश दसानिया ने सदन के सामने अपना विजन एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम में इस वर्ष 16 नवीन सदस्यों ने भी भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की। सेवा के कार्य के सत्र का प्रारंभ जरूरत मंदो के लिए परिषद द्वारा संचालित मेडिकल इक्विपमेंट बैंक में एक व्हीलचेयर भेंट कर की। कार्यक्रम के अंत में 1 अप्रैल से 31 में तक जिन सदस्य के जन्मदिवस और विवाह वर्षगांठ थे को भारतीय संस्कृति के अनुसार अंत में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन नाहर ने किया तथा अंत में आभार हेमंत वर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...