Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत ने किया पारिवारिक फिल्म शल याद रखु का निःशुल्क प्रदर्शन

पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत ने किया पारिवारिक फिल्म शल याद रखु का निःशुल्क प्रदर्शन
देवास। पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत के तत्वावधान में रविवार, 10 मई को शाम 6 बजे अभिनव सिनेमा में एक खूबसूरत पारिवारिक फिल्म शल याद रखु का निःशुल्क प्रदर्शन अभिनव टाकीज में किया गया। इस आयोजन का लगभग 400 महिलाओं और पुरुषों ने लाभ उठाया। मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर खत्री ने जानकारी दी कि इसके लिए 9 मई को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकटों का वितरण किया गया था। सभी दर्शकों ने इस शानदार पहल और फिल्म की जमकर तारीफ की। आजकल के माहौल में ऐसी शिक्षाप्रद फिल्म का दिखाया जाना एक सराहनीय कदम है। इस फिल्म के जरिए समाज में चल रही बुराइयों से बचने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के अध्यक्ष अनिल पंजवानी, मनोज राजानी, चंद्रभान नानकानी, राम मनवानी और अशोक मनवानी ने भगवान झूलेलाल जी  के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात समाज के महाराज दीपू भैया ने दीप प्रज्वलित कर फिल्म की विधिवत शुरुआत की। पंचायत के सचिव अशोक पेशवानी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रिश्ते ही जिंदगी का सबसे बड़ा खजाना हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी समाज को ऐसी शिक्षाप्रद फिल्में निःशुल्क दिखाई जाएंगी। आयोजन के अंत में फिल्म के डायरेक्टर व कलाकारों ने भी दर्शकों से संवाद किया। उन्होंने समाज के लोगों को हमेशा एकजुट रहने और समाज को जोड़ने के लिए प्रेरित किया, साथ ही इस सफल आयोजन के लिए पंचायत और दर्शकों का आभार माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर खत्री ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...