देवास। नगर निगम द्वारा निरंतर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है इसी कड़ी में निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशानुसार शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य स्वरूप सयाजी द्वार चौपाटी पर “एक शाम स्वच्छता के नाम” कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 9 मई को शाम 7.30 बजे से किया गया। कार्यक्रम में संस्था ओम साईं विज़न द्वारा स्वच्छता गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को स्वच्छतमय किया , गायन टीम द्वारा मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों ने भरपूर मनोरंजन उठाया मन को आनंदित किया । वहीं म्यूजिकल ग्रुप सोनू द बीस्ट द्वारा वाद्य यंत्रों की आकर्षक एवं ऊर्जावान प्रस्तुति कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रही । ग्रुप की प्रस्तुति से उपस्थित नागरिक मंत्रमुग्ध हो गए और कार्यक्रम स्थल उत्साह एवं तालियों से गूंज उठा। टीम द्वारा स्वच्छता आधारित संदेशों के जरिए नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम अधिकारी /कर्मचारी , स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर महेश सोनी, स्वच्छ भारत मिशन से अरुण तोमर, संस्था ओम साईं विज़न से मिथलेश चौकसे, शहनवाज शेख, मुकेश सोलंकी सहित फीडबैक फाउंडेशन आईईसी टीम एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर द्वारा नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 -26 में देवास को फिर से नंबर 1 बनाने का संकल्प लिया।

0 Comments