Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

न्यूज़ीलैंड रग्बी और रग्बी इंडिया के संयुक्त कोचिंग क्लिनिक में मध्य प्रदेश के संदीप जाधव करेंगे सहभागिता

न्यूज़ीलैंड रग्बी और रग्बी इंडिया के संयुक्त कोचिंग क्लिनिक में मध्य प्रदेश के संदीप जाधव करेंगे सहभागिता

देवास। इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन (आईआरएफयू) और न्यूज़ीलैंड रग्बी की संयुक्त पहल के तहत 21 एवं 22 मई को भुवनेश्वर में दो दिवसीय कोचिंग क्लिनिक का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में रग्बी कोचिंग के स्तर को बेहतर बनाना तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक तकनीकों और बेस्ट प्रैक्टिस को भारतीय कोचों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान न्यूज़ीलैंड रग्बी के विशेषज्ञ कोच तकनीकी और फील्ड प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे। यह पहल भारत और न्यूज़ीलैंड सरकारों के बीच खेल विकास को लेकर हुए मेमोरेंडम ऑफ़ कोऑपरेशन का हिस्सा है। वर्ष 2026 में दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रग्बी को विशेष रणनीतिक सहयोग के तहत प्राथमिकता दी जा रही है। आने वाले समय में इस दिशा में और भी कई संयुक्त परियोजनाओं की योजना बनाई गई है। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन, मध्य प्रदेश के सचिव अबरार एहमद शेख ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश के देवास निवासी संदीप जाधव इस प्रतिष्ठित कोचिंग क्लिनिक में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संदीप की सहभागिता से राज्य में रग्बी के ग्रासरूट विकास को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। रग्बी इंडिया और न्यूज़ीलैंड रग्बी के अनुसार, यह कोचिंग क्लिनिक संरचित शिक्षण और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से भारत में रग्बी खेल के विकास को गति प्रदान करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...