Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आयुक्त ने किया वार्डाे का निरीक्षण, देखी साफ सफाई व्यवस्था

आयुक्त ने किया वार्डाे का निरीक्षण, देखी साफ सफाई व्यवस्था
देवास। 6 मई बुधवार। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त दलीप कुमार ने बुधवार को शहर के वार्ड 12 एवं 13 का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने वार्ड 13 में नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई मित्रों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को दलेल पद्धति से सफाई कराने को कहा। वार्ड में स्थित तालाब के आसपास कचरा मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक भूषण पवार को तत्काल कचरा हटवाने के निर्देश दिए। निगम स्वच्छता टीम द्वारा वार्डों में सर्वेक्षण मानक स्तर पर स्वच्छता के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। वार्ड 12 के निरीक्षण में आयुक्त ने कचरा संग्रहण वाहन की जांच की। चाणक्यपुरी मल्टी के पास कचरा पड़ा मिलने पर नाराजगी जताते हुए दरोगा को तत्काल कचरा उठवाने तथा रहवासियों से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग वाहन में डलवाने को कहा। राजाराम नगर में टूटे चौंबरों की तत्काल मरम्मत और वर्षा पूर्व नाले की सफाई के निर्देश संबंधित को दिए। आयुक्त ने बेकलेन की सफाई, रंगाई-पुताई, टूटे लिटरबिन बदलने, नालियों से गाद उठवाने, डिवाइडरों के पास गाजर घास की कटिंग, रात्रिकालीन सफाई और सार्वजनिक शौचालयों की चल रही सफाई व्यवस्था को देखा तथा उपायुक्तों को प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर सर्वेक्षण मानक स्तर पर जो कमियां हैं उन्हें वार्ड दरोगाओं से तत्काल दूर किए जाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...