Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बालगढ़ तालाब पर किया श्रमदान,,आयुक्त ने दिलाई जल संचय की शपथ, महापौर ने कहा- तालाब का संरक्षण नागरिकों की जिम्मेदारी

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बालगढ़ तालाब पर किया श्रमदान,,
आयुक्त ने दिलाई जल संचय की शपथ, महापौर ने कहा- तालाब का संरक्षण नागरिकों की जिम्मेदारी
देवास। शुक्रवार 1 मई को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बालगढ़ तालाब पर प्रातरू 8.30 बजे श्रमदान किया गया। आयुक्त दलीप कुमार ने महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद राजा अकोदिया, वार्ड के बड़ी संख्या में उपस्थित रहवासियों, निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आईईसी से ओम साईं विजन व फीडबैक संस्था की टीम के सदस्यों के साथ स्वच्छता एवं जल संचय की शपथ दिलाई।
श्रमदान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
शपथ के पश्चात बालगढ़ तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें महापौर, विधायक प्रतिनिधि, आयुक्त, वार्ड पार्षद के साथ उपस्थित सभी ने तालाब के आसपास श्रमदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सफाई की गई।
महापौर ने श्रमदान के दौरान बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान में हम सभी को सहभागी बनकर जलाशयों को स्वच्छ एवं सुंदर रखना है। महापौर ने उपस्थित रहवासियों से कहा कि इस सुंदर तालाब का संरक्षण करना आपकी जवाबदारी है।
हर घर में लगाएं रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि तालाब में कचरा एवं गंदगी नहीं डालने हेतु लोगों को जागरूक करें तथा तालाब को स्वच्छ रखें। हमें हर घर में वर्षा के जल को बोरवेल में उतारकर जल का संचय करना है। जिन घरों में बोरवेल है वे रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अवश्य लगवाएं।
तालाब के पास होगी हरियाली
आयुक्त ने वार्ड पार्षद के साथ तालाब के पास स्थित गार्डन हेतु खुली भूमि का निरीक्षण भी किया और बड़ी संख्या में पौधारोपण किए जाने हेतु कहा ताकि तालाब के आसपास स्वच्छ वातावरण एवं हरियाली रहे।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेड़ेकर, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, एसबीएम प्रभारी सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर, भूषण पावार, विशाल जोशी, अरूण तोमर, सूर्यप्रकाश तिवारी, विशाल जगताप, विकास शर्मा, हेमराज सांगते, अजीमुद्दीन शेख तथा ओम साईं विजन व फीडबैक संस्था टीम के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...