देवास। 7 मई को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृ.प. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास में डॉ.एच.एल. अनिजवाल, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा उज्जैन संभाग द्वारा महाविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। प्राचार्य डॉ. एस.पी.एस. राणा के मार्गदर्शन में गठित समिति संयोजक एवं सदस्य, प्रभारी प्राचार्य डॉ. रतन सिंह अनारे, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय चौहान, एन.सी.टी.ई. पाठ्यक्रम सत्यापन संयोजक डॉ. आर.के. मराठा, जिला प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. संजय गाडगे, कॉलेज चलो अभियान संयोजक डॉ विद्या माहेश्वरी, पात्रता हेतु जिला स्तरीय चलित साक्षात्कार समिति नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति धवले, डॉ सीमा सोनी, डॉ रश्मि ठाकुर, डॉ ममता झाला, डॉक्टर भारती कियावत, राकेश कोटिया, रजत राठौड़, डॉ शकील खान, निहारिका व्यास, दीपक अटरिया, जितेंद्र सिंह राजपूत, जितेंद्र यादव एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। डॉ. अनिजवाल ने कॉलेज चलो अभियान एवं चलित साक्षात्कार राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा के लिए महाविद्यालय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय में प्रवेश जागरूकता के लिए विद्यार्थियों हेतु स्थापित किए गए सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ भी किया। कालेज चलो अभियान के तहत 28.4.26 को प्रवेश जिला नोडल अधिकारी डॉ. संजय गाडगे के द्वारा जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, कालेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी प्राध्यापक तथा प्रवेश प्रभारी को ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई जिसमें प्रवेश प्रक्रिया तथा कॉलेज चलो अभियान के द्वितीय चरण से संबंधित की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया महाविद्यालय स्तर पर डॉ. विद्या माहेश्वरी के संयोजन में इस अभियान के अंतर्गत प्रवेश सहायता केंद्र स्थापित किया गया। दिनांक 5.5.2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृ.प. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास में कॉलेज चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संयोजक डॉक्टर विद्या माहेश्वरी डॉ सीमा सोनी एवं डॉक्टर लीना दुबे ने जिला शिक्षा अधिकारी आलोक मिश्रा से संपर्क कर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की सूची एवं प्राचार्य के मोबाइल नंबर प्राप्त किये।इसी क्रम में नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक एवं नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 2 (उत्कृष्ट विद्यालय) का भ्रमण कर प्राचार्य एवं स्टाफ से चर्चा की और कॉलेज चलो अभियान के उद्देश्य से अवगत करवाया तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की जानकारी प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। दिनांक 7.5.26 को डॉ. विद्या माहेश्वरी, डॉ. सीमा सोनी, डॉ. भारती कियावत, डॉ. लीना दुबे ने महारानी चिमनाबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास, श्री महारानी राधाबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सांदीपनि) देवास, के प्राचार्य से संपर्क किया और 12 वी उत्तीर्ण विद्यार्थियों की जानकारी देने हेतु अनुरोध किया। प्राचार्य द्वारा शीघ्र ही जानकारी प्रेषित करने हेतु आश्वस्त किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक दल ने सभी प्राचार्य को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया तथा महाविद्यालय में चल रही चलित साक्षात्कार संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा इस जानकारी को विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप तक पहुंचाने के लिए भी निवेदन किया प्रवेश हेतु प्रतिदिन महाविद्यालय में आने वाले समस्त विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जा रही है और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। आज दिनांक तक स्नातक एवं स्नातक स्तर पर 10 पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। इस प्रकार अग्रणी महाविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान के द्वितीय चरण का कार्य प्रगति पर है।

0 Comments