Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कर्मचारियों की समस्या हल करने के लिए मेरे द्वार हमेशा खुले- मुख्य अभियंता वर्मा

कर्मचारियों की समस्या हल करने के लिए 
मेरे द्वार हमेशा खुले- मुख्य अभियंता वर्मा
देवास। म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि. उज्जैन क्षेत्र के नवागत मुख्य अभियंता सी.एस.वर्मा के प्रथम देवास आगमन पर विद्युत कर्मचारी कंपनी संघ फेडरेशन के रिजनल सेक्रेटरी मकसूद पठान के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। फेडरेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश वर्मा ने बताया कि भोपाल रोड स्थित वृत्त कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में श्री वर्मा ने कहा कि जहाॅं तक कर्मचारियों की समस्या का प्रश्न है उसके हल हेतु मेरे द्वार सदा खुले रहेगेे। वही दूसरी ओर कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कटोर कार्यवाही की जाएगी, चाहे वह अधिकारी हो। कर्मचारी इसके साथ ही अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत भी किया जाएगा। सभी मन लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करते हुए कंपनी के राजस्व में वृद्धि करें। यही मेरी आप सबसे अपेक्षा है। श्री पठान ने आश्वसत  किया कि आपके कुशल नेतृत्व में सभी साथी कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी और निष्ठापूर्वक से करते हुए कंपनी के राजस्व में वृद्धि हेतु संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री केतन रायपुरिया, देवास शहर कार्यपालन यंत्री विश्वजीत कुमार झा, एवं ग्रामीण कार्यपालन यंत्री मोहम्मद अनस सिद्दीकी, सोनकच्छ कार्यपालन यंत्री अंकुर गोयल एवं कन्नौद के कार्यपालन यंत्री गौरव सोनी, बागली संभाग के कार्यपालन यंत्री निमेश कुमार झोनल अध्यक्ष संजय सरमंडल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश वर्मा, वरिष्ठ अध्यक्ष शांकरराव दलवी, चेतन्यसिंह पॅंवार, सीताराम मुजाल्दे, सुरेश मोलिक, अजय गुप्ता, कमल श्रीवास, रिजवान मिर्जा, कमल रावत, सभी ने मुख्य अभियंता श्री वर्मा का पुश्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...