ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का जिला खेल अधिकारी ने किया निरीक्षण
देवास। जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी सुश्री सेना गडरिया द्वारा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, शिप्रा में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास के ब्लॉक प्रमुख युनुस खान, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बराना, स्कूल के खेल अधिकारी राजीव चौहान, कोच सचिन शर्मा, निखिल सर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। शिविर में देवास जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 60 बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं। उन्हें पिछले एक माह से तैराकी, जूडो-कराते, स्केटिंग, जंप रोप, राइफल शूटिंग, डांस, पेंटिंग एवं स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला खेल अधिकारी सुश्री सेना गडरिया ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह खेलों का प्रारंभिक स्तर है। यदि बच्चे नियमित रूप से अभ्यास करते रहेंगे तो भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देवास जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में खेल अधिकारी द्वारा सभी बच्चों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई।

0 Comments