Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ब्राइट स्टार सेंट्रल एकेडमी के सितारो ने फिर मारी बाजी एकेडमी में सफलता का जश्न

ब्राइट स्टार सेंट्रल एकेडमी के सितारो ने फिर मारी बाजी एकेडमी में सफलता का जश्न

देवास। ब्राइट स्टार सेंट्रल एकेडमी परिसर में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब कक्षा 12वीं में सफल हुए विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार के साथ माता-पिता ने हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की गई। एकेडमी के सितारे ख़ुशी तिवारी 89.60, अब्दुल अहद ख़ान 83.80, रोशनी पवार 82.00, अर्शी शेख 82.60, मो आरिश ख़ान 75.80, शबनम ख़ान 73.60, नाजिया शेख ने 72.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई ये सुनहरे पल के साथ फोटोग्राफ भी लिए गए। संस्था के अध्यक्ष मेहशर अली सैयद, सचिव सादिक शेख, वरिष्ठ सदस्य अफ़ज़ल ख़ान, शरीफ़ ख़ान, शकील शेख, डॉक्टर मेहमूद बेग, एडवोकेट अलीश ख़ान प्राचार्या संजीदा ख़ान उप-प्राचार्य सी. पी. नारुका, निलोफर शेख़, शिक्षकगण एवं उपस्थित
 
अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके जीवन में निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की। यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साह, विद्यालय परिवार के स्नेह एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का सुंदर उदाहरण बना। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल, सफल एवं सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...