देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी आनंदम केंद्र द्वारा पक्षियों हेतु घर जाकर सकोरे वितरण किए गए। प्रधानाध्यापक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से पक्षियों, गिलहरी, बंदर,डॉग आदि के लिए सकोरे वितरण का कार्य विद्यालय द्वारा किया जा रहा है। साईनाथ स्कूल के संचालक श्री शकील कादरी को भी सकोरा भेंट किया गया। श्री कादरी ने कहा कि जीव सेवा पुण्य का कार्य है और इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। विद्यालय परिसर में कई वर्षों से बंदर एवं विभिन्न प्रकार के पक्षी निवास करते हैं।
उन सभी के लिए पूरे वर्ष अन्न, जल की व्यवस्था की जाती है। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी नागरिकों से अपील की गई कि वह भी अपने घरों में मूक जीवों के लिए जल और अन्न की व्यवस्था करें। जिस व्यक्ति को भी सकोरा चाहिए वह विद्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकता है।

0 Comments