भोपाल बायपास पर नवनियुक्त पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष का किया स्वागत
देवास। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर (मांगरोला) के देवास आगमन पर देवास बायपास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। देवास विधायक गायत्री राजे पवार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के मार्गदर्शन में भाजपा महामंत्री नवीन सिंह सोलंकी मित्र मंडल द्वारा पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, अखिलेश धुरिया, राकेश ठक्कर, अभिजीत सिँह बैस,सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

0 Comments