निगम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया सडको से अस्थाई अतिक्रमण,,
वार्डाे में स्वच्छता बनी रहे इस हेतु आयुक्त कर रहे हैं सतत वार्डाे का निरीक्षण,,
देवास। वार्ड 17 व 18 में आयुक्त दलीप कुमार ने वार्डों की स्वच्छता व्यवस्था देखी, वार्ड मे आयुक्त ने भ्रमण के दौरान नाला एवं नालियों की सफाई व्यवस्था देखी जिसमे स्वच्छता निरीक्षकों को वर्षा पूर्व नालों की सफाई तथा वार्ड क्षेत्रों में नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए वहीं कुछ स्थानों पर खुले स्थानों पर कचरा पाए जाने पर तत्काल कचरा उठाने के साथ ही खुले मे कचरा डाले से रहवासियों से सतत संपर्क कर जागरूक करने हेतु कहा।
उपायुक्त देखें अपने झोन एरिया में स्वच्छता के कार्याे को-आयुक्त
आयुक्त के निर्देशानुसार सभी उपायुक्त अपने अपने झोन एरिये में स्वच्छता सर्वेक्षण के मानक स्तर पर होने वाली साफ सफाई व्यवस्था को सतत देख रहे है तथा जो कमियां उसे दरोगा एवं स्वच्छता निरीक्षकों से निराकरण करवा रहे हैं। उपायुक्त जाकिर जाफरी द्वारा व्यावसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए किये जा रहे कार्यों को पूर्ण रूप से जमीनी स्तर पर कार्य करवाने के साथ ही उसका भौतिक सत्यापन भी उपायुक्त के द्वारा किया जा रहा है।
बस स्टैंड मेन रोड के दोनो तरफ का हटाया अस्थाई अतिक्रमण
इसी प्रकार निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम की टीम द्वारा शहर के स्वच्छ वातावरण एवं सुगम यातायात हेतु जिला एवं निगम प्रशासन के साथ अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। जिसके अन्तर्गत बस स्टेण्ड मुख मार्ग एबी रोड पर सडक के दोनो ओर वाहन पार्किंग एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से एडिशनल एस.पी. एच.एन. बाथम, यातायात निरीक्षक पवन बागरी एवं सूबेदार राहुल चंदेल, सब इंस्पेक्टर भगवानसिहं सहित 36 का पुलिस बल जिसमें महिला एवं पुरुष सहित निगम से निगम उपयंत्री विजय जाधव, श्याम सुन्दर रघुवंशी, अतिक्रमण टीम प्रभारी हेमंत उबनारे, प्रतिक शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक विजय सांगते एवं निगम की टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई में अस्थाई अतिक्रमणों मे रखी सामग्री निगम द्वारा तथा यातायात बाधित जगह से पार्किंग से बडी मात्रा में टू व्हीलर एवं अन्य वाहन पुलिस द्वारा जब्त किये गये। हटाए गये अतिक्रमण एवं पार्किंग स्थलों पर पुनः अतिक्रमण किया गया तो सामग्री जब्त कर भारी मात्रा मे चालानी कार्रवाई की जावेगी।

0 Comments