“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” को TACC Limited का बड़ा सहयोग, पुलिस को भेंट किए CCTV कैमरे,,
देवास: माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री मोहन यादव की मंशा और पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में उज्जैन ज़ोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राकेश कुमार गुप्ता व उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन के निर्देश पर देवास पुलिस का _“ऑपरेशन त्रिनेत्रम”_ लगातार गति पकड़ रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में 1 नवंबर 2024 से शुरू इस अभियान का उद्देश्य अपराध रोकथाम, त्वरित निराकरण और आमजन को सुरक्षित माहौल देना है। इसी कड़ी में _TACC Limited, सिरसौदा, सोनकच्छ, देवास_ ने भागीदारी करते हुए पुलिस विभाग को CCTV कैमरे भेंट किए हैं।
डिजिटल नाकाबंदी की तैयारी
देवास शहर की होगी डिजिटल नाकाबंदी - आने-जाने के हर मार्ग पर CCTV निगरानी सभी कैमरों का लाइव फीड सीधे देवास पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ेगा
संवेदनशील व आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा ऑडिट के आधार पर कैमरे लगाए जाएंगे,अपराधों की रोकथाम और त्वरित निराकरण में मिलेगी बड़ी मदद
*11336 कैमरे पहले ही स्थापित*
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के मुताबिक, जनता के सहयोग से अब तक जिले में लगभग ₹5 करोड़ की लागत से 11,336 CCTV कैमरे लगाए जा चुके हैं। 46 ग्राम पंचायतें और 04 नगर पंचायतें पूरी तरह कैमरों से कवर हो चुकी हैं। वर्ष 2026 में इस अभियान को नई ऊंचाई देने के लिए संस्थाएं आगे आ रही हैं।
इस अवसर पर TACC Limited के श्री संजय प्रसाद गैरोला, AVP - Sustainability & ESG, और डॉ. सतीश सैनी, वरिष्ठ अधिकारी - Sustainability & ESG ने SP देवास से भेंट की। इस दौरान Aces Cybernetic Technologies Pvt. Ltd. से श्री अरुण गुप्ता और श्री अविनाश कास्लिवाल भी उपस्थित रहे। TACC Limited की ओर से ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत CCTV कैमरे पुलिस को सौंपे गए।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने श्री संजय प्रसाद गैरोला, डॉ. सतीश सैनी और TACC Limited की पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में समाज की सराहनीय भागीदारी बताया। देवास पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0 Comments