Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास जिले में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारम्भ------------प्रथम दिवस 01 लाख 22 हजार 926 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

देवास जिले में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारम्भ
------------
प्रथम दिवस 01 लाख 22 हजार 926 बच्चों को  पिलाई पोलियो की दवा

     देवास 28  जून 2026/देवास जिले में जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। जिला चिकित्सालय देवास  में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी अटारिया, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने बच्चों को पोलियो की दवाई पिला कर अभियान का शुभारंभ किया। इसी प्रकार विकासखण्ड सोनकच्छ  में विधायक डाॅ.राजेश सोनकर, 
विकासखण्ड बागली में विधायक श्री मुरली भंवरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभियान का शुभारंभ किया। 
        जिला चिकित्सालय देवास में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया द्वारा अपनी पौत्री कुमारी काश्वी माता-पिता श्रीमती वर्षा श्री वीरेंद्र अटारिया उम्र 1 माह 4 दिन को स्वयं जिला चिकित्सालय के बूथ पर लाकर दो बूंद जिंदगी की अपने हांथों से पिलाई गई और पोलियो की बीमारी से सुरक्षित किया गया। श्रीमती लीला श्री भेरूलाल अटारिया ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित ना रह जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आमजन भी सक्रिय रूप से सहयोग करें। अभिभावक स्वयं ही स्वेच्छा से बूथ पर अपने बच्चों को लेकर आएं और शासन के इस महा अभियान में सहयोग करें।श्रीमती लीला अटरिया ने संदेश दिया कि हमारा संकल्प है कि एक भी बच्चा छूटने ना पाए क्योंकि दो बूंद जिंदगी की बहुत जरुरी है।
    महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि पोलियो की बीमारी से कोई भी बच्चा ग्रसित न हो इसके लिए हम सबको एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। भारत देश पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त है पर सावधानी के तौर पर चलाया जा रहा यह अभियान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है और हम सबको इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय अभियान में शतप्रतिशत बच्चों को पोलियो की दो बून्द दवा अवश्य पिलवाएं ।
      जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत प्रथम  दिन 01 लाख 22 हजार 926 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई दूसरे एवं तीसरे दिन दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
     

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...