Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास पुलिस ने एक बार फिर दिखाई प्रदेश स्तर पर अपनी चमक,, 02 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित के.एफ.रुस्तम जी अवॉर्ड

देवास पुलिस ने एक बार फिर दिखाई प्रदेश स्तर पर अपनी चमक,,

 02 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित के.एफ.रुस्तम जी अवॉर्ड

देवास: पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी नेतृत्व को प्रदेश स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। जिले में घटित एक चर्चित अपहरण एवं फिरौती प्रकरण के सफल खुलासे के लिए तात्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) देवास श्री दीशेष अग्रवाल एवं निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को प्रतिष्ठित “रुस्तम अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।
वर्ष 2023 में थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत फरियादी ललित सोनी निवासी गंगानगर, देवास के पुत्र भावेश उर्फ शिब्बू सोनी का कुछ आरोपियों द्वारा देशी कट्टा उपलब्ध कराने के बहाने अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर उसके परिजनों से 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम से पुलिस ने अत्यंत कम समय में आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तथा लगातार प्रयास करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस टीम ने न केवल अपहृत युवक को सुरक्षित मुक्त कराया, बल्कि अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का सफल खुलासा किया। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में प्रदर्शित नेतृत्व, रणनीति, समन्वय एवं पेशेवर पुलिसिंग को प्रदेश स्तर पर सराहा गया।
इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री दीशेष अग्रवाल एवं निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को प्रतिष्ठित “रुस्तम अवॉर्ड” प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ एवं अपराध नियंत्रण के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
यह उपलब्धि न केवल सम्मानित अधिकारियों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण देवास पुलिस परिवार एवं जिले के नागरिकों के लिए गौरव का विषय है। देवास पुलिस ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं आमजन की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उल्लेखनीय है कि
 01 वर्ष की अवधि में देवास पुलिस के कुल 08 अधिकारी डीजी डिस्क,03 अधिकारी रूस्तम जी अवार्ड,02 अधिकारी मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरूस्कार एवं 08 अधिकारी केन्द्रीय गृहमंत्री पुरस्कार सम्मानित हो चुके है। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद अच्छे कार्य करने के लिए सभी को लगातर अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...