देवास। सामाजिक संस्था जय भोले बैंक नोट प्रेस, देवास द्वारा अपने सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान "एक कदम हरियाली की ओर" के अंतर्गत रविवार को स्थानीय वृद्धाश्रम बसेरा में 101 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर बैंक नोट प्रेस के सहायक प्रबंधक राकेश कुमार यादव सहित हरेन्द्र सिंह, मुकेश वानखेड़े, ललन कुमार, रविन्द्र कुमार, विनायक राव जाधव, जगदीश सिसौदिया, वीरेन्द्र सिंह जाधव, अनिल कुमार मेहता, रफीक पठान, सुभाष वर्मा, लक्ष्य सोनी एवं आकाश परमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृ शक्ति के रूप में मोहिनी जाधव, शालिनी कुमारी, कविता जाधव, सुलेखा वानखेड़े एवं श्रीमती हंसा जाधव ने भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मा. आरव सिंह, अवियुक्त सिंह, लक्ष्यराज, कु. प्रिशा एवं मा. अक्षत की भी सराहनीय उपस्थिति रही।vकार्यक्रम में संस्था संयोजक श्री सुमेर सिंह जाधव, कलश यात्रा संयोजक आलोक पायलट, वरिष्ठ समाजसेवी पं. मधुसूदन शर्मा तथा बसेरा प्रबंधक दिनेश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया।

0 Comments