Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास पुलिस में शामिल हुए 128 नव आरक्षक वर्दी पहनकर देशसेवा का लिया संकल्प

देवास पुलिस में शामिल हुए 128 नव आरक्षक वर्दी पहनकर देशसेवा का लिया संकल्प

देवास:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस को मजबूत करने की मुहिम के तहत देवास जिले को 128 नव चयनित आरक्षक मिले हैं। 
शनिवार को पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने सभी का पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस सेवा सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि देशभक्ति, अनुशासन और जनसेवा का दायित्व है। सभी आरक्षक प्रशिक्षण के बाद कानून-व्यवस्था और सामुदायिक पुलिसिंग में अहम भूमिका निभाएंगे।

*सीमित संसाधनों से सफलता की कहानियां*  
इस बैच की खास बात यह 8रही कि कई अभ्यर्थियों ने कठिन हालात में सफलता पाई:
*अशोक कुमावत*: 7 साल होमगार्ड में सेवा के बाद आरक्षक बने
*अमन यादव*: ट्रक चालक के बेटे 
*कीर्ति पैठारी*: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 
*प्रियंका कुमावत*: 3 साल से निजी शिक्षक थीं
-*कुन्दन*: अमेजॉन डिलीवरी बॉय, पिता मजदूर - *सुमति कुमार*: पांचवें प्रयास में सफल *चेतन परमार*: शिक्षक के बेटे, अथक मेहनत से चुने गए
एसपी गेहलोद ने कहा कि इन युवाओं की मेहनत और हौसले से साफ है कि लगन हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं। देवास पुलिस परिवार ने सभी नव आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...