Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस द्वारा गठित समिति का पार्षदों से मिलने का अभियान जारी।दूसरे दौर में आज शहर के वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के पार्षदों को सौंपा मांग पत्र।

कांग्रेस द्वारा गठित समिति का पार्षदों से मिलने का अभियान जारी।
दूसरे दौर में आज शहर के वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के पार्षदों को सौंपा मांग पत्र।
देवास। शहर की जनता के हक़ और हिस्से का पानी, मांगलिया को देने के फैसले के विरोध में कांग्रेस समिति का, पार्षदों से मिलने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। समिति संयोजक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न पार्षदों के घरों तक पहूंचकर समिति के सदस्यों ने अपनी बात रखी। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि क्षिप्रा बैराज का निर्माण, देवास की जनता की जल आपूर्ति के लिए किया गया है और इसी बैराज से नगर निगम परिषद ने मांगलिया को पानी देने का जनविरोधी निर्णय लिया है। समिति संयोजक प्रदीप चौधरी ने सभी पार्षदों से कहा कि हम शहर के वर्तमान की नहीं, बल्कि भविष्य की बात कर रहे हैं। अगर आज हम नहीं जागे तो, आने वाले समय में शहर की जनता को जल संकट का सामना करना पड़ेगा और भविष्य में शहर की जनता हमें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दलगत विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती है, लेकिन हमारा उद्देश्य एक ही है, शहर का विकास एवं शहर की जन समस्याओं का निदान करना। इन सबसे ऊपर उठकर एक साथ हम सबको आना होगा तभी हम देवास की लड़ाई लड़ सकेंगे। इस अवसर रूपेश कल्याणे, ईशान राणा, गोवर्धन देसाई, शाजी हाशमी, इम्तियाज शेख, वंदना पांडे, अंतर सिंह सोलंकी, डॉ.गजेन्द्र तोमर, महेंद्र सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, अशोक पटेल, रोहित अंधेरिया, तौसीफ पठान, शकील लक्की, नयन पटेल, जानी भाई, संजय पटेल, हुकंम चिलोरिया आदि मौजूद रहे।

 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...