17 जून को शौर्य यात्रा के रूप में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, सर्वसमाज की सहभागिता रहेगी
देवास। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती इस वर्ष 17 जून को शहर में शौर्य यात्रा के रूप में भव्य एवं पारंपरिक ढंग से मनाई जाएगी। इस संबंध में सोमवार को महाराणा प्रताप परिसर में राजपूत समाज संगठन के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयंती समारोह की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 जून को भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर वरिष्ठजनों एवं अतिथियों द्वारा पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए राजपूत समाज के साथ सर्वसमाज की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजपूत समाज अध्यक्ष ठाकुर तंवरसिंह चौहान ने की। कार्यक्रम की रूपरेखा वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर भगवान सिंह चावड़ा ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जयंती आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। बैठक में नरेंद्र सिंह राजपूत (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), ठाकुर सुरेंद्र सिंह गौड़, अनोपसिंह जादौन, पोपसिंह परिहार, कुंवर नवीन सिंह सोलंकी, मलखानसिंह देवड़ा, जितेंद्र सिंह परिहार, हटेसिंह दरबार, धर्मेंद्र सिंह बैस, हुकूमसिंह मेंढकी, महेंद्र सिंह राणा, हरिसिंह ठाकुर, ईश्वरसिंह बरखेड़ा, तूफानसिंह परमार बांगर, धनसिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह गौड़, गंगासिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह बैस, मोहनसिंह सोलंकी एवं विश्वजीत सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र सिंह बैस ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments