Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सिंहस्थ-2028: पुलिस प्रशिक्षण के द्वितीय बैच ने किया सेटेलाइट टाउन क्षेत्रों का भ्रमण

सिंहस्थ-2028: पुलिस प्रशिक्षण के द्वितीय बैच ने किया सेटेलाइट टाउन क्षेत्रों का भ्रमण

देवास :सिंहस्थ-2028 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के तहत देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच को गुरुवार को सेटेलाइट टाउन क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में संपन्न हुआ।  
थाना प्रभारी यातायात श्री पवन बागड़ी के नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थियों को सिंहस्थ महापर्व से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, अस्थायी आवासीय व्यवस्थाओं तथा प्रशासनिक प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी गई।  
प्रशिक्षुओं को सेटेलाइट टाउन की उपयोगिता एवं बड़े धार्मिक आयोजनों में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कराते हुए भीड़ नियंत्रण, मार्ग प्रबंधन, आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा समन्वित पुलिसिंग की कार्यप्रणाली से प्रशिक्षणार्थियों को परिचित कराया गया।  
   इस अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु किए जा रहे नवाचारों पर भी चर्चा की गई। देवास पुलिस द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी जा रही है, ताकि सिंहस्थ-2028 का आयोजन पूर्ण रूप से व्यवस्थित और सुरक्षित हो सके।  
प्रशिक्षण का उद्देश्य सिंहस्थ-2028 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...