Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

“सेफ क्लिक 2.0” से मजबूत हुआ डिजिटल कवच – सेन थॉम एकेडमी में छात्रों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ,, “हर लिंक सिग्नल नहीं होता, पहले जांचो फिर क्लिक करो..पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद

“सेफ क्लिक 2.0” से मजबूत हुआ डिजिटल कवच – सेन थॉम एकेडमी में छात्रों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ,,

 “हर लिंक सिग्नल नहीं होता, पहले जांचो फिर क्लिक करो..पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद

देवास 25 जून 2026: मध्य प्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के तहत शुक्रवार को सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। 24 जून से 8 जुलाई तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, ओटीपी-केवाईसी फ्रॉड एवं साइबर बुलिंग के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
   सत्र का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “हर लिंक सिग्नल नहीं होता, पहले जांचो फिर क्लिक करो।” उन्होंने सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के तीन मूल मंत्र बताए – *सोचो, बचाओ, बताओ*। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले रुकें, निजी जानकारी को सुरक्षित रखें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर सूचित करें। 
   कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर टीआई, बीएनपी सुश्री प्रीति कटारे, साइबर सेल के श्री शिव प्रताप सिंह तथा श्री सचिन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लाइव उदाहरणों के माध्यम से बताया कि कैसे एक छोटी सी असावधानी से बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। 
   छात्रों ने फेक प्रोफाइल पहचानने और ऑनलाइन गेम्स में फ्री गिफ्ट के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में समाधान किया।
सेन थॉम एकेडमी की निदेशक श्रीमती हैंसी थॉमस एवं प्राचार्य श्री पुनीत उपाध्याय ने इस पहल के लिए देवास पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “सेफ क्लिक 2.0” जैसे अभियान नई पीढ़ी को डिजिटल दुनिया का जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...