देवास। मां तुलजा भवानी एवं चामुंडा माता की नगरी देवास, जो संगीत जगत में परम श्रद्धेय स्व. कुमार गंधर्व एवं जनाब रज्जब अली खां साहब के नाम से विशेष पहचान रखती है, वहां उभरते हुए "रिदम म्यूजिकल ग्रुप" द्वारा सैफरॉन स्काई रेस्टोरेंट एंड कैफे में एक भव्य सांगीतिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन देवास के आदरणीय देवेंद्र पंडित, ठाकुर गंगासिंह सोलंकी एवं वरिष्ठ गायक विवेक कुमार धवले के सानिध्य में किया गया। ग्रुप के मुखिया अजय सोलंकी के अथक प्रयासों से देवास और उज्जैन के सुरीली आवाज के धनी गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अजय सोलंकी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर आयोजन की शुरुआत की। वहीं भगवान गणेश को समर्पित भजन के साथ गीत-संगीत का सिलसिला आगे बढ़ा और देर तक चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन गिरीश जाधव ने किया। आयोजन में कुल 21 गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इनमें अजय सोलंकी, नवीन पुरोहित, सुजीत मालवीय, अनिल नायक, सुरेंद्र पांडे, शहजाद पठान, गुरमीत सिंह, विजय बहादुर सिंह राठौड़, अंकित, मनीष सावंत, जीवन बिजवा, डॉ. शिवनंदन वर्मा, गिरीश जाधव, मनीष जैन, महेंद्र लोहान, उमेश लश्करी, मुकेश परमार, तरुणसिंह, विनोद चौहान और सलीम शेख शामिल रहे। संगीत प्रेमियों की उपस्थिति और कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने तालियों की गड़ गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

0 Comments