Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

251 किलो आम से हुआ भगवान गणेश का अलौकिक श्रृंगार, उमड़े श्रद्धालु

251 किलो आम से हुआ भगवान गणेश का अलौकिक श्रृंगार, उमड़े श्रद्धालु
देवास। अधिकमास के पावन अवसर पर श्री गणेश देवस्थान, कालानी बाग में भगवान गणेश का 251 किलो आम से भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। आकर्षक श्रृंगार के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा हजारों भक्तों ने भगवान गणेश के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर रात्रि में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन, लड्डुओं से मंत्रोच्चारण के साथ अर्चना, हवन एवं मंगल आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुनील खंडेलवाल, दीपक खंडेलवाल एवं उनके परिवारजन रहे। धार्मिक अनुष्ठानों का आचार्यत्व पंडित अजय कानूनगो ने किया। वहीं भजन गायक द्वारका मंत्री ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने अधिकमास में आयोजित इस विशेष आयोजन की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...