देवास के तैराकों का जलवा, 54वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जीते 5 पदक
देवास। रीवा में आयोजित 54वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में देवास जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देवास के खिलाडिय़ों ने कुल 5 पदक अपने नाम कर उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में सृष्टि वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 सिल्वर पदक हासिल किए। वहीं सुदर्शन सोलंकी ने भी शानदार तैराकी का प्रदर्शन करते हुए 1 सिल्वर पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। खिलाडिय़ों की इस उल्लेखनीय सफलता पर जिला तैराकी संघ के सचिव ओपी जगावत एवं कोच सौरभ कहार ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि देवास के तैराक लगातार राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

0 Comments