Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब ऑफ देवास का 60वां पदग्रहण समारोह संपन्न,, सुधीर पंडित अध्यक्ष और सीए भरत विजयवर्गीय ने संभाली सचिव पद की कमान

रोटरी क्लब ऑफ देवास का 60वां पदग्रहण समारोह संपन्न,,
 सुधीर पंडित अध्यक्ष और सीए भरत विजयवर्गीय ने संभाली सचिव पद की कमान
देवास। रोटरी क्लब ऑफ देवास का ऐतिहासिक 60वां पदग्रहण समारोह मिलाप गार्डन में अत्यंत भव्यता और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। वर्ष 2026-2027 के इस विशेष कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा के संकल्प के साथ अपना कार्यभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार की सेवानिवृत्त डीजीपी श्रीमती अनुराधा शंकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल  भरत सिंह सिसोदिया थे। दोनों ही मुख्य अतिथियों ने रोटरी क्लब द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। क्लब के वरिष्ठ सदस्य और पास्ट असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नवीन नाहर ने नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन सुधीर पंडित और सचिव रोटेरियन सीए भरत विजयवर्गीय को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रोटेरियन नवीन नाहर ने पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन भी बेहद शानदार और जीवंत तरीके से किया। इसके साथ ही, इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में उपस्थित डीजीएनडी रोटेरियन सुखदेव सिंह घुम्मन (सीएमडी, डिज़ियाना ग्रुप) ने नई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की टीम को रोटरी के सेवा सिद्धांतों की शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया। अपने पदग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन सुधीर पंडित और सचिव रोटेरियन सीए भरत विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से कहा कि रोटरी के मूल मंत्र स्वयं से ऊपर सेवा को आत्मसात करते हुए यह टीम इस वर्ष समाज में एक स्थायी और सकारात्मक प्रभाव छोड़ने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस गरिमापूर्ण शाम में रोटरी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, रोटरी सदस्य, उनके परिवारजन और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य मित्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सुरुचिपूर्ण भोज के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...