Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दिनदहाड़े 76 वर्षीय वृद्ध से चैन लूट का पुलिस ने किया 24 घंटे में पर्दाफाश, 100% माल बरामद

दिनदहाड़े 76 वर्षीय वृद्ध से चैन लूट का पुलिस ने किया 24 घंटे में पर्दाफाश, 100% माल बरामद
देवास:दिनांक 27.जून  पुलिस ने 76 वर्षीय वृद्ध के साथ हुई चैन लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने लूटी गई सोने की चैन कीमत करीब 1.50 लाख रुपये पूरी बरामद कर ली है और घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत ने बताया कि दिनांक 24.06. 2026 को फरियादी बंशीधर बरोनिया पिता श्री जयतेराम बरोनिया उम्र 76 साल निवासी 9/2 आदर्श नगर सेक्टर बी गायत्री शक्ति पीठ के सामने देवास ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे वृद्ध हैं और घर पर अकेले रहते हैं। दोपहर करीब 03:45 बजे प्रेम पंचोली जो कभी कभी उन्हें घर पर टिफिन देने आता था, उनसे बोला कि दादा आज मेन गेट पर ताला मत लगाना। इस पर उन्होंने मेन गेट पर ताला नहीं लगाया। शाम करीब 04:30 बजे जब वे बाथरूम में थे, तभी एक व्यक्ति घर का मेन गेट खोलकर अंदर आ गया और दादा दादा कहकर आवाज लगाई। बंशीधर ने कहा कि बाथरूम करके आ रहा हूं। जैसे ही वे बाहर आए, उक्त व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चैन छीन ली और लूटकर भाग गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/2026 धारा 332(सी), 309(4) बी.एन.एस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चेन लूट के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर माल बरामद करने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 02 विशेष टीमें गठित की गईं। विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों की जांच की गई। सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपियों द्वारा घटना के बाद भागते हुए कैद हुए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चेन स्नैचिंग की घटना कबूल की। 

पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जनसहयोग से लगे सीसीटीव्ही कैमरों के नेटवर्क ने अहम भूमिका निभाई। जिले वासी सीसीटीव्ही कैमरों को लेकर बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं। अब तक 05 करोड़ की लागत से 10000 से अधिक कैमरे लग चुके हैं, जिससे अपराध नियंत्रण में बड़ी सफलता मिल रही है। 
पुलिस ने 01 सोने की चेन कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जयराज पिता आंनद कुमरे उम्र 30 साल निवासी गजरा गियर्स झुग्गी झोपड़ी देवास और धनराज पिता आंनद कुमरे उम्र 50 साल निवासी गजरा गियर्स झुग्गी झोपड़ी देवास शामिल हैं। 
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा, उनि जीवन भिडोरे, प्रआर सुनील देथलिया, मनोज पटेल, आरक्षक वैभव मंडलोई, सुजीत, नवीन पटेल एवं सायबर सेल प्रभारी प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर सचिन चोहान की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...