Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वृद्धाश्रम में गूंजे भजन, राष्ट्रगान के साथ प्रतिदिन कार्यक्रम का लिया संकल्प,, संचालक दिनेश चौधरी निस्वार्थ सेवा से जीत रहे हैं वृद्धजनों का विश्वास

वृद्धाश्रम में गूंजे भजन, राष्ट्रगान के साथ प्रतिदिन कार्यक्रम का लिया संकल्प,,

 संचालक दिनेश चौधरी निस्वार्थ सेवा से जीत रहे हैं वृद्धजनों का विश्वास

देवास: स्व. शशांक महेश गुप्ता (बरोठा) की जन्म जयंती के अवसर पर गुप्ता परिवार द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में भजन संध्या एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अशोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में भजन गायक द्वारका मंत्री एवं लक्ष्य गुप्ता ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित वृद्धजनों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम संचालक दिनेश चौधरी का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान दिनेश चौधरी ने वृद्धाश्रम में प्रतिदिन राष्ट्रगान एवं भजन कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी तथा इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में गुप्ता परिवार द्वारा वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों को भोजन करवाकर सेवा भाव का परिचय दिया गया। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उल्लेखनीय है कि वृद्धाश्रम संचालक दिनेश चौधरी द्वारा लंबे समय से वृद्धजनों की सेवा, देखभाल एवं उनके सुखद जीवन के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठजनों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। उनके सेवा भाव और समर्पण के कारण वृद्धाश्रम जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए एक आश्रय ही नहीं, बल्कि अपना घर बन गया है। इसी से प्रेरित होकर समाज जनों ने उनका बहुमान किया। इस अवसर पर गिरधर गुप्ता, अशोक सोमानी, राजेंद्र संघवी, महेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता सहित परिवारजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...