श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव वियतनाम हेतु चयन
समाज ने राघवी, युगांश एवं आयुषी का किया सम्मानदेवास। श्री औदुम्बर ब्राह्मण समाज की प्रतिभाशाली बालिका राघवी रोहन दुबे एवं युगांश पुराणिक का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव हेतु चयन होने पर उनका तथा उनकी नृत्य शिक्षिका आयुषी राजेश जोशी का सम्मान श्री औदुम्बर युवा संघ द्वारा किया गया। समाज के इन प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर श्री औदुम्बर महासभा के अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं युवा संघ अध्यक्ष सुदर्शन दुबे के नेतृत्व में आयुषी जोशी के निवास पर पहुंचकर पुष्प माला एवं चुनरी पहनाकर उनका सम्मान किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। पुणे में आयोजित भारत उत्सव में देवास के बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। प्रतियोगिता में राघवी रोहन दुबे ने नृत्य तथा युगांश पुराणिक ने सिंथेसाइजर (पियानो) वादन में प्रभावशाली एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी नवंबर माह में वियतनाम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए उनका चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में औदुम्बर समाज, देवास की कथक नृत्यांगना एवं कैशिकी एकेडमी ऑफ डांस की संचालिका अनुष्का राजेश जोशी के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भावेश कानूनगो, पवन चौधरी, नयन कानूनगो, गौरव दुबे, अर्पण उपाध्याय, अक्षय कानूनगो, अंकित चौधरी, आयुष कानूनगो, अंकित जोशी, अक्षय चौधरी, कुलदीप चौधरी,मयंक दुबे,वासु दुबे,तपन चौधरी, अनुराधा दुबे, हरीश चौधरी, वंदना चौधरी, राजेश दुबे सहित देवास महासभा के पूर्व अध्यक्ष सतीश दुबे, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश दुबे, दिलीप उपाध्याय, श्रीराम पुराणिक, दिलीप जोशी, दिलीप कानूनगो, आनंद दुबे एवं अन्य समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कानूनगो ने किया तथा आभार भावेश कानूनगो ने व्यक्त किया।

0 Comments