Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में टीएल बैठक, विकासखंड अधिकारियों को एसडीएम कार्यालय से जुड़ने के निर्देश

कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में टीएल बैठक, विकासखंड अधिकारियों को एसडीएम कार्यालय से जुड़ने के निर्देश

          देवास: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशु जावला, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।
           बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 20 जून को सीएम हेल्पलाइन की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग जारी होने वाली है। जिले की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने के लिए 04 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग 'ए-ग्रेड' में रहें। सभी विभागीय अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें।
          कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी टीएल बैठक में विकासखंड  स्तर के अधिकारी अलग-अलग स्थानों से ऑनलाइन नहीं जुड़ेंगे। सभी तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों  सहित अन्य संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से एसडीएम कार्यालय में एक साथ उपस्थित होंगे। सभी अधिकारी एसडीएम ऑफिस से ही जिला स्तरीय टीएल बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अधिकारी एसडीएम कार्यालय की बजाय किसी अन्य स्थान से जुड़ते पाए गए, तो उनपर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय में सभी अधिकारियों की एक साथ मौजूदगी से आपसी समन्वय बेहतर होगा और समय-सीमा के प्रकरणों का निराकरण मौके पर ही तेजी से किया जा सकेगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभागीय कार्यों में लापरवाही पाए जाने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर मत्स्य पालन अधिकारी श्री एस मंडलोई को दो वेतन वृद्धि रोकने संबंधी शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने केसीसी कार्य की समीक्षा कर केसीसी कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराड़े को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
         राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे जनकल्याण शिविरों की कलेक्टर श्री सिंह ने विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाना है, इसलिए शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागवार और योजनावार समीक्षा कर किस योजना में कितने नागरिकों को लाभांवित किया गया इस संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों के दौरान प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्ज किया जाए।
      कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी विभाग जनकल्याण शिविरों में अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें। शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शिविरों के संपादन और आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को फील्ड में उतरकर शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि जिले में 18 जून तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इसके बाद एक-एक विभाग की समीक्षा की जाएगी कि शिविर में कितने नागरिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया गया है।  
          कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के शत-प्रतिशत किसानों की 'फार्मर आईडी' बनाने की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण  करें। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि ई-विकास प्रणाली में समय सीमा में कार्य करें। कलेक्टर श्री सिंह ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान” की समीक्षा कर अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत लगाए गए पेड़ों की जानकारी पोर्टेल पर भी अनिवार्य रूप से अपलोड करें। जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारी “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत पेड़ लगाएं और जिले के नागरिकों को भी अभियान में सहभागिता कर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें।
         बैठक में बताया गया कि देवास शहर के 1150 नजूल पट्टाधारियों ने नजूल पट्टों का नवीनीकरण नहीं कराया है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी नजूल पट्टाधारियों को एक माह में पट्टा नवीनीकरण करवाने का नोटिस जारी करें। एक माह की समय-सीमा में पट्टा नवीनीकरण न कराने वाले पट्टाधारियों के विरुद्ध नजूल कार्यालय द्वारा पट्टे निरस्त कर प्लाट वापस लेने की कार्यवाही की जाए।
         कलेक्टर श्री सिंह जिले में अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी तय समय सीमा में अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों का निराकरण करें।  
          कलेक्टर श्री सिंह ने जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं नगर परिषदों में चल रहे ई-केवाईसी कार्य की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने एक-एक कर सभी नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में ई-केवाईसी की वर्तमान स्थिति को देखा। उन्होंने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को  निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर शत प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ई-केवाईसी के कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
         कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने बैठक में “जल गंगा संवर्धन अभियान” की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान के तहत जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार सहित अभियान के तहत किए जा रहे अन्य कार्यों की जानकारी लेकर जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत चिन्हित किए गए कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अभियान के तहत तालाबों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत वन विभाग द्वारा कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि अगली टीएल बैठक तक कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य नहीं किया गया तो संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत वन विभाग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए।
           कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना की विस्तृत समीक्षा कर पात्र नागरिकों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को योजना का लाभ बताए, जिससे ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को योजना का लाभ मिल सके। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की विस्तृत समीक्षा कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री सिंह ने लखपति दीदी और लखपति पशुपालक दीदी की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना के दायरे में शामिल करें। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने और दुग्ध उत्पादन से जोड़ने के लिए सीसीएल के माध्यम से त्वरित ऋण स्वीकृत कराया जाएं, ताकि वे  गाय खरीद सकें। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागीय तालमेल और जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी लगातार संपर्क में रहें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की वार्षिक आय को एक लाख या उससे अधिक तक पहुंचाना है। यदि महिलाओं को समय पर वित्तीय सहायता और सही मार्गदर्शन मिलेगा, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारेंगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगी। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
         कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल नल-जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर प्रगतिरत सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण योजनाओं को शीघ्र हैंड ओवर करें।
             कलेक्टर श्री सिंह ने गर्भवती महिलाओं में एएनसी पंजीयन की स्थिति की समीक्षा कर सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सीवियर एनेमिक गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन, गर्भवती महिलाओं में पी.आई.एच का प्रबंधन, टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
       कलेक्टर श्री सिंह ने कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स सॉर्टेड सीमेन, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना, पीएमएफएमई, पीएम विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, कुसुम बी योजना की समीक्षा के साथ सभी स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा भी कर योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...