Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय वायु सेना में हिन्द फौज सैनिक निधि भगत का चयन, सम्मान समारोह आयोजित

भारतीय वायु सेना में हिन्द फौज सैनिक निधि भगत का चयन, सम्मान समारोह आयोजित
देवास। हिन्द फौज के लिए गौरव का विषय बनते हुए सैनिक निधि भगत का चयन भारतीय वायु सेना (एयर फाॅर्स) में हुआ है। इस उपलब्धि पर हिन्द फौज परिवार द्वारा निधि भगत एवं उनकी माता का स्वागत एवं सम्मान किया गया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि निधि भगत ने भारतीय वायु सेना में भर्ती होकर यह सिद्ध कर दिया है कि हिन्द फौज के सैनिक देश की तीनों सेनाओं—थल सेना, जल सेना और वायु सेना—में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने कहा कि निधि की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जावेद पठान, हिन्द फौज संचालक सुरेश शर्मा, कुमेर सिंह वर्मा, दीपिका बोरीवाल, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल, हिन्द फौज रक्तदान संचालक सीमा गिरी एवं विकास गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी एवं मोना तिवारी, हिन्द फौज एथलेटिक प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, हिन्द फौज एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा, आरती दायमा, हिन्द फौज सैनिक शुभम सोनी, दरबार जी, तनुजा धार सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निधि भगत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन रीना पटेल ने किया। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...