Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देश में विकसित हो रही है पेपर लीक अर्थव्यवस्था,,बिचौलियों के जरिए परिक्षा के पहले बेचे जा रहे प्रश्नपत्र। शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें : कांग्रेस

देश में विकसित हो रही है पेपर लीक अर्थव्यवस्था,,
बिचौलियों के जरिए परिक्षा के पहले बेचे जा रहे प्रश्नपत्र। शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें : कांग्रेस
देवास। सरकार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए के तहत सभी परीक्षाएं संचालित कर रही है, लेकिन एनटीए न सरकार के प्रति जवाबदेह है ना ही छात्रों के प्रति। स्वतंत्र निगरानी के अभाव में, किसी एक परीक्षा में भी गड़बड़ी होती है तो उसका प्रभाव लाखों छात्रों पर पड़ता है। उक्त बातें देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी और देवास जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्षों ने कहीं। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि सरकार, शिक्षा का बजट लगातार कम कर रही है, जिसकी वजह से सरकारी स्कूल लगातार बंद हो रहे हैं। शिक्षकों की कमी लगातार बढ़ती जा रही है और छात्र महंगे स्कूलों में जाने को विवश है। हर घंटे एक सरकारी स्कूल बंद हो रहा है और 10 लाख शिक्षकों के पद खाली है। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि हजारों स्कूलों में लड़कियों के लिए ढंग के शौचालय तक भी उपलब्ध नहीं है। सरकार अपने बजट का सिर्फ 2.4% शिक्षा पर खर्च कर रही है, जबकि यूपीए सरकार में ये आंकड़ा 4.7% था। नीट जैसी महत्वपूर्ण परिक्षा के पेपर, 30 हजार रूपयों से लेकर 30 लाख तक बेचें जा रहें हैं। बिचौलियों का एक संपूर्ण नेटवर्क काम कर रहा है। पिछले एक दशक में छात्रों की आत्महत्या के मामलों में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति यह हैं कि एक हजार छात्रों में से सिर्फ 12 को ही स्थायी वेतन की नौकरी मिल पाती है, बाकि जीवन भर संघर्ष करते रहते हैं। कांग्रेस, ऐसी शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है,जो छात्रों को अवसरों से वंचित करती है। कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करती है, ताकि आने वाले समय में फिर एक धांधली भरी परीक्षा, प्रतिभावान छात्रों का भविष्य बर्बाद ना कर सकें। पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता हारिस गजधर, रोशन रायकवार, रूपेश कल्याणे, रईस कामदार, नीरज नागर, आरिफ मेव, गौरव जोशी, प्रथम सिंह पंवार, अविनाश जेठवा, यशवंत कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...