पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन,,
डॉ एस एस मालवीय के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ देवास ने अपने संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन, जिला अध्यक्ष पंडित देवीशंकर तिवारी की अध्यक्षता में अपर कलेक्टर संजीव कुमार जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन का वाचन संघ के जिला सचिव अरविन्द कुमार शर्मा ने किया। ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई कि केंद्र के समान महंगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों को शीघ्र दिया जाए एवं यथा समय दिया जाए एवं शेष 2 प्रतिशत डी आर का भुगतान शीघ्र किया जाए। इसी के साथ मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की छठी अनुसूची में धारा 49 छः को तत्काल समाप्त किया जाए, एवं चतुर्थ समयमान वेतनमान में वर्ष 2023 की बाध्यता समाप्त कर 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए। इसी के साथ अन्य जिला स्तरीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर महोदय को दिया गया। ज्ञापन देते समय देवास तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी,प्रकाश चौधरी, गोपाल सिंह राठौड़, विक्रमसिंह अमलावदिया, बिजनशाह आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञापन के पूर्व प्रतिमाह की तरह दस तारीख को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर डाक्टर एस एस मालवीय के सहयोग से आयोजित किया गया इसमें अठाईस वरिष्ठ जन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में की गई।

0 Comments