Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

माता टेकरी पर शेड के अभाव में भक्तों को बरसते पानी में गीले में बैठकर ग्रहण करना पड़ी भोजन प्रसादी .. श्री सुधीर शर्मा

माता टेकरी पर शेड के अभाव में भक्तों को बरसते पानी में गीले में बैठकर ग्रहण करना पड़ी भोजन प्रसादी .. श्री सुधीर शर्मा
 देवास / शुक्रवार को मां चामुंडा प्रकट  उत्सव के समापन के अवसर पर नाथ संप्रदाय द्वारा जन सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में माता बहने एवं नागरिक भाग लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं कई वर्षों से यह सिलसिला चल रहा है और इस दौरान अक्सर बारिश हो जाती है।                                                   शुक्रवार को आयोजित भंडारे के दौरान भी बारिश हुई जिससे कि भोजन प्रसादी स्थल पूरी तरह से गीला हो गया वहीं आयोजन कर्ताओं को पॉलिथीन लगाकर शेड बनाकर भोजन प्रसादी भक्तों को ग्रहण कराना पड़ी  इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों को गिले में बैठकर ही भोजन प्रसादी ग्रहण करना पड़ी।             
            इस संदर्भ में कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने चामुंडा देव प्रबंध संस्थान से मांग की है कि वह छोटी माताजी के सामने साइड की तरफ एक बड़ा शेड का निर्माण कर दे जिससे की बारिश में दर्शनार्थी भी गीले होने से बच जाएंगे वहीं इस तरह के आयोजन भी सफलतापूर्वक हो जाएंगे साथ ही जो शेड क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें भी सुधरवा दे ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...