Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिले में संचालित समस्त कोचिंग सेंटरों में अग्नि शमन यंत्रों, आपातकालीन निकास एवं फायर एनओसी की जांच के लिए दल का गठन किया

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिले में संचालित समस्त कोचिंग सेंटरों में अग्नि शमन यंत्रों, आपातकालीन निकास एवं फायर एनओसी की जांच के लिए दल का गठन किया 
      देवास : कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिले में संचालित समस्त कोंचिग सेंटर पर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले के संचालित समस्त कोंचिग सेंटरों में स्थापित अग्नि शमन यंत्रों, आपातकालीन निकास एवं फायर एनओसी  / अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र की सघन जांच के लिए दल का गठन किया  है।  जांच दल में शहरी क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम देवास/प्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के लिए  फॉयर अधिकरी नगर पालिक निगम देवास, शहरी/ग्रामीण क्षेत्र के लिए  कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विद्युत सुरक्षा एवं संधारण देवास/प्रतिनिधि, संबंधित तहसील क्षेत्र अंतर्गत कार्यपालिक दण्डाधिकारी, संबंधित नगर परिषद के लिए  मुख्य नगर पालिक अधिकारी/प्रतिनिधि, संबंधित अनुभाग क्षेत्र के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी / प्रतिनिधि को जांच दल में शामिल किया गया है। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (समस्त) को संबंधित अनुभाग क्षेत्र के लिए नोडल अधिकरी नियुक्त किया  है।
      जांच दल जांच करेंगे कि  संबंधितों के पास वैध फायर एनओसी (अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र) उपलब्ध है अथवा नहीं,  परिसर में लगे अग्नि शमन उपकरण (फायर एक्स्टिंग्विशर, होज़ रील, स्प्रिंकलर आदि) क्रियाशील हैं या एक्सपायर हो चुके हैं, क्या आपातकालीन निकास मार्ग चौड़े और अवरोध मुक्त हैं,  क्या स्टाफ को अग्नि सुरक्षा उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है या नहीं, इलेक्ट्रिकल ऑडिट की स्थिति (शॉर्ट सर्किट की संभावनाओं की जांच) सहित अन्य आवश्यक जांच करेंगे।  दल तत्काल प्रभाव से अपने-अपने क्षेत्राधिकार के निजी / शासकीय अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण 10 दिवस में  संयुक्त जांच रिपोर्ट देंगे एवं आगामी प्रत्येक 6 माह में निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...