Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

थाना कन्नौद का एडीजी जयदीप प्रसाद ने किया औचक निरीक्षण, डिजिटल पुलिसिंग को बताया भविष्य

थाना कन्नौद का एडीजी जयदीप प्रसाद ने किया औचक निरीक्षण, डिजिटल पुलिसिंग को बताया भविष्य 
देवास, 29 जून 2026 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) श्री जयदीप प्रसाद ने सोमवार को जिला देवास के थाना कन्नौद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में संचालित डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था, CCTNS, ICJS एवं ऑपरेशन त्रिनेत्रम् की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी श्री प्रसाद के थाना पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक तहजीब काज़ी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षण की शुरुआत में एडीजी महोदय ने विवेचकों को उपलब्ध कराए गए टैबलेट के माध्यम से संचालित डिजिटल विवेचना प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने जिला देवास में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पुलिसिंग के प्रयासों और विवेचना कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग की सराहना की।

इसके बाद श्री प्रसाद ने थाना स्थित CCTNS कक्ष का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डिजिटल रिकॉर्ड संधारण, ऑनलाइन अभिलेख प्रबंधन एवं तकनीक आधारित कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के अंतर्गत शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को देखकर उन्होंने अपराध नियंत्रण में इनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और प्रभावी उपयोग की प्रशंसा की।

एडीजी ने इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के अंतर्गत पुलिस, न्यायपालिका, चिकित्सा विभाग, अभियोजन एवं जेल प्रशासन के मध्य स्थापित डिजिटल समन्वय प्रणाली की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने इस प्रणाली को और अधिक परिणामोन्मुख बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि विभिन्न विभागों के बीच सूचना का आदान-प्रदान तेजी से हो सके।
निरीक्षण के अंत में एडीजी जयदीप प्रसाद ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग ही भविष्य है। इसे अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने थाना स्टाफ को आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग कर जनता को गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि एडीजी महोदय द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से जिला देवास की डिजिटल कार्यप्रणाली को नई मजबूती मिलेगी। इससे न केवल पुलिसिंग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय भी बेहतर होगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...