Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवागत कार्यपालन यंत्री बोले- बेहतर विद्युत सेवा और कर्मचारियों के हित रहेंगे प्राथमिकता,,नवागत कार्यपालन यंत्री निमेश कुमार सेठ का फेडरेशन ने किया स्वागत

नवागत कार्यपालन यंत्री बोले- बेहतर विद्युत सेवा और कर्मचारियों के हित रहेंगे प्राथमिकता,,

नवागत कार्यपालन यंत्री निमेश कुमार सेठ का फेडरेशन ने किया स्वागत
देवास। विद्युत कर्मचारी कंपनी संघ फेडरेशन द्वारा नवागत कार्यपालन यंत्री निमेश कुमार सेठ के देवास ग्रामीण विद्युत संभाग में पदस्थापना होने पर भोपाल रोड स्थित ग्रामीण संभाग कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। फेडरेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश वर्मा के बताया कि फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मकसूद पठान के नेतृत्व में निमेश कुमार का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के संजय सर, मंडल रिजवान शेख, सी.एस. पवार, छतर सिंह, प्रवीण रायगांवकर, सुरेश कारपेंटर सहित फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवागत कार्यपालन यंत्री निमेश कुमार सेठ ने कहा कि "ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कर्मचारियों और अधिकारियों के समन्वय से विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। फेडरेशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश वर्मा ने विद्युत मंडल से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि "मैदानी कर्मचारियों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए तथा कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...