अशोक वर्मा प्रांतीय असंगठित मजदूर कांग्रेस के देवास जिलाध्यक्ष बने
देवास। इंजीनियरिंग मजदूर सेवा संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर एवं महिला संघ देवास की अध्यक्ष शबाना मंसूरी ने प्रेस नोट में बताया कि प्रांतीय असंगठित मजदूर कांग्रेस मध्य प्रदेश द्वारा संगठन के विस्तार एवं श्रमिक हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अशोक वर्मा को देवास जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन वी.पी. सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में श्री वर्मा की नियुक्ति कार्यकारी अध्यक्ष रामराज तिवारी के अनुशंसा तथा प्रदेश महामंत्री महेश राजपूत की सहमति से की गई। वर्मा की नियुक्ति पर एडवोकेट बाबूलाल नागर, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद सेवा दल अध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार, शहर सेवा दल अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह, डॉ. मंसूर शेख, शौकत खान, युवक कांग्रेस के अराफात भाई गजेंद्र जाट, मेहरबान सिंह चौहान, रजनी यादव, अनीता लवंशी, बिना वैष्णव, रेखा तंवर, अनीता वास्कले, शहनाज बानो पटेल सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों ने बधाई दी

0 Comments