Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जाहरवीर गोगादेव महाराज के भव्य चल समारोह की तैयारियां शुरू, रवि सांगते (भय्या) अध्यक्ष नियुक्त,, - वाल्मीकि समाज छोटी पाती नई आबादी की बैठक सम्पन्न

जाहरवीर गोगादेव महाराज के भव्य चल समारोह की तैयारियां शुरू, रवि सांगते  (भय्या) अध्यक्ष नियुक्त,,

 - वाल्मीकि समाज छोटी पाती नई आबादी की बैठक सम्पन्न

देवास। जाहरवीर गोगादेव महाराज के विशाल चल समारोह को लेकर वाल्मीकि समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक नई आबादी, उज्जैन रोड स्थित गोरक्षनाथ मंदिर छोटी पाती में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने सर्वसम्मति से रवि सांगते (भय्या), राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी को आगामी विशाल चल समारोह हेतु छोटी पाती नई आबादी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने सहमति जताते हुए रवि सांगते को चल समारोह अध्यक्ष का दायित्व सौंपा तथा उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया। बैठक में श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों एवं जाहरवीर गोगादेव महाराज की पूजा-अर्चना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि 30 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान जाहरवीर गोगादेव (गोगाजी महाराज) की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह में श्रद्धालुओं द्वारा छड़ी (निशान) एवं ध्वज यात्रा निकाली जाती है तथा गुरु गोरखनाथ के आशीर्वाद से जन्मे इस लोक देवता के भजन-कीर्तन भी आयोजित किए जाते हैं। बैठक में मुख्य रूप से गोविंद बाउजी सांगते, सुखराम बाबूजी सांगते, अशोक उस्ताद सांगते, प्यारेलाल बंजारे, रामकिशन बंजारे, पटेल दौलतराम खत्री, मांगीलाल सांगते, कमल सांगते, मुकेश पेह सांगते, पटेल कैलाश सांगते, सतीश बंजारे, कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ प्रगतिशील पंचायत, सुदेश बंजारे, विनय सांगते (पार्षद), राकेश सांगते, श्याम दावरे, भगत नितिन पेह सांगते, भगत प्रविन खरे, अमित सांगते, संदीप सांगते, चंदन सांगते, मनीष सांगते, विकास बंजारे, विशाल सांगते, हेमराज सांगते, अमरराज सांगते (बाज पहलवान), विनोद सांगते, तिलक राज पेह सांगते, धीरज खत्री, राजू बंजारे, लक्खा खत्री, गोलू पहलवान सांगते, गणेश सांगते, सचिन सांगते, गोलू दावरे, सूरज सांगते, राज सांगते, बाबू पहलवान बंजारे, सचिन सांगते, बाबू सांगते, लक्की सांगते, अंकित खरे, हर्ष सांगते, विधान सांगते, हिमांशु सांगते, आयुष सांगते, उदय सारवान, ध्रुव खत्री, विनायक सांगते एवं काना खत्री सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अंत में नवनियुक्त चल समारोह अध्यक्ष रवि सांगते (भय्या) ने वाल्मीकि समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उक्त जानकारी लक्की सांगते, प्रदेश उपाध्यक्ष, नेशनल वॉलंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ युवा मोर्चा ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...