Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वायु गुणवत्ता को लेकर किए जा रहे कार्याे की कलेक्टर ने की समीक्षा

वायु गुणवत्ता को लेकर किए जा रहे कार्याे की कलेक्टर ने की समीक्षा
देवास। शहर मे वायु गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर ऋतुराजसिंह के द्वारा आयुक्त दलीप कुमार के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार 10 जून को कलेक्टर सभाकक्ष मे बैठक आहूत कर वायु गुणवत्ता को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।
शहर में प्रदुषण की रोकथाम पर की जा रही कार्रवाई में जिन कारणों से वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है उस पर फोकस देते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
निगम अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के द्वारा शहर में स्वच्छ वायु गुणवत्ता बनी रहे इस हेतु प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गई।
कलेक्टर ने आरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी चार पहियां व बस, ट्रेक्टर, ट्रकों का पीयूसी चेक हो तथा अधिक धुआं फैंकने वाले वाहनों तथा वर्ष 2015 के पूर्व के वाहनों को चेक करें तथा निगम सीमा क्षेत्र मे आने वाले चार पहियां एवं बडे वाहनों के पास पाल्युशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। ऐसे बडे वाहनों जिनके पास पाल्युशन सर्टिफिकेट नहीं है उन्हें सर्टिफिकेट लेना होगा। सर्टिफिकेट नहीं लेने की दशा में चालानी कार्रवाई करने के निर्देश आरटीओ को दिए।
वायु प्रदुषण की निगरानी के लिए सी.ए.क्यु.एम.एस. मशीन लगाई जाने के निर्देश पाल्युशन विभाग को दिए। अधिक से अधिक ग्रीनकृरी लगाने के साथ छोटे ,बडे उद्योगों के प्रांगणों मे भी पौधारोपण के निर्देश दिए।
बडे उद्योगो को अपने किचन मे एलपीजी के स्थान पर पीएनजी कनेक्शन करवाने, बडे उद्योगों के कर्मचारियों को कम्पनी द्वारा लाने एवं छोडने वाले वाहनों में इलेक्ट्रिक
 वाहनों का उपयोग हो के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। रेस्टोरेंटो, उद्योगो की चिमनी, बडे वाहनो का धुआं, रोड डस्ट से बचाव, निर्माण कार्याे मे ग्रीन नेट के उपयोग ऐसे लोडिंग वाहन जिसमें धूल भरी सामग्री, जैसे ईंट, डस्टचूरी, गिट्टी, शहर में लाने पर ग्रीन नेट से ढंकना होगा पर विशेष फोकस दिए जाने हेतु कहा।
 आयुक्त ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ वायु मिलती रहे इस हेतु हम प्रयासरत हैं हम पूरा प्लान तैयार कर रहे हैं जो कार्य गुणवत्ता लेकर किया जा रहा है उसमे ओर अधिक सुधार किया जाना है इसमें ओर अधिक सुधार के लिए पाल्युशन विभाग की अहम भूमिका है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...