Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है : सिंघार,,भारत की उन्नति के आधारभूत ढांचे का निर्माण कांग्रेस ने किया : प्रियवत सिंह

मध्यप्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है : सिंघार,,
भारत की उन्नति के आधारभूत ढांचे का निर्माण कांग्रेस ने किया : प्रियवत सिंह 
देवास। देवास जिले के आगरोद के निजी रिसोर्ट में चल रहे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री प्रियवत सिंह एवं संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने शिविर में मौजूद पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने बताया कि विषय विशेषज्ञों द्वारा पदाधिकारियों को सोशल मीडिया व एआई के जरिए, आम लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के गुर सिखाए गए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव 2029 बहुत महत्वपूर्ण है और आप पदाधिकारीगणों को, देश को बचाने में माध्यम बनना होगा। बीजेपी के माइक्रो मैनेजमेंट से निपटने के लिए गांव की चौपाल तक के कार्यकर्ताओं से दिल से जुड़ना होगा। जो कुछ भी आज देश में चल रहा है, उसकी चर्चा हर घर-घर करना होंगी। तेल खरीदी में अमेरिकी हस्तक्षेप को लेकर उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें नहीं चाहती कि देश विकसित एवं आत्मनिर्भर बनें, विदेशी ताकतें चाहती है कि देश विकासशील हीं बना रहे। पूर्व मंत्री प्रियवत सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से, देश के तमाम आधारभूत ढांचे का निर्माण कांग्रेस ने किया है। आयआयटी, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, कांग्रेस की आधुनिक सोच का परिणाम है। देश में तकनीक और संचार क्रांति, कांग्रेस लेकर आई। प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और संगठन महामंत्री संजय कामले ने भी संबोधित किया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने स्थानीय मुद्दों पर, कांग्रेस का पक्ष रखने और जन समस्याओं को हल कराने में महती भूमिका निभाने पर प्रकाश डाला। संपूर्ण शिविर का सफल संचालन प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...