Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास पुलिस का गौरवपूर्ण अलंकरण समारोह,,स्टार लगाते ही भर आई आंखें: पिता के कंधे पर बेटे ने, मां के कंधे पर बेटियों ने सजाई वर्दी की शान,,पदोन्नति सिर्फ प्रमोशन नहीं, जिम्मेदारी है: पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद

देवास पुलिस का गौरवपूर्ण अलंकरण समारोह,,

स्टार लगाते ही भर आई आंखें: पिता के कंधे पर बेटे ने, मां के कंधे पर बेटियों ने सजाई वर्दी की शान,,

पदोन्नति सिर्फ प्रमोशन नहीं, जिम्मेदारी है: पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद 

 देवास: देवास पुलिस परिवार के लिए गौरवपूर्ण एवं भावनात्मक क्षण उस समय देखने को मिले जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागृह में आयोजित पदोन्नति अलंकरण समारोह में प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर उनके कंधों पर स्टार लगाए गए। समारोह में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने पदोन्नत अधिकारियों की फीती हटाकर उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि के साक्षी बनकर समारोह को और अधिक भावनात्मक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष क्षण तब आया जब बैंगलोर में कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत पुत्र ने अपने पिता के कंधों पर सहायक उप निरीक्षक पद के स्टार लगाए। वहीं एक अन्य भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब दो बेटियों ने अपनी मां के कंधों पर स्टार सजाकर उनकी वर्षों की मेहनत और समर्पण को सम्मानित किया। इन पलों ने सभागृह में उपस्थित सभी लोगों को भावुक एवं गौरवान्वित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए आमजन की सेवा में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
समारोह में निम्न प्रधान आरक्षक सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए—
01.प्रआर 414 ईश्वर सिंह 
02.प्रआर 454 इन्दर सिंह 
03.प्रआर 518 स्नेहलता गौड़ 
समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां पदोन्नत अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देवास पुलिस परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...